हापुड़, सीमन/ सुरेंद्र शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड हापुड़ के कर्मचारियों ने सातवें वेतनमान और राज्य सरकार द्वारा लागू की गई महंगाई भत्ता का लाभ ने दिए जाने पर तीसरे दिन शुक्रवार को भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर समिति स्तर पर काली पट्टी बांधकर कार्यालय में कार्य किया। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी के द्वारा समितियों में सातवें वेतनमान का लाभ पूर्व में दिया जा चुका है जबकि सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड हापुड़ के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के लाभ से वंचित रखा गया है जिससे कर्मचारियों में रोष है।
समिति कर्मचारियों द्वारा बताया गया है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय हापुड़ स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं गन्ना विकास अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को 15 दिन का आश्वासन दिया गया है और उन्होंने धरना व प्रदर्शन को खत्म कर दिया है। आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन खत्म कर काली पट्टी बांधकर कार्यालय में कार्य शुरू कर दिया है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884
























