सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने पाएं पात्र लाभार्थी: सीडीओ












सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने पाएं पात्र लाभार्थी: सीडीओ
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम विकास, पंचायती राज विभाग, पशुपालन, सोशल सेक्टर एवं कौशल विकास विभाग में संचालित योजनाओं के सफल कियान्वयन हेतु बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास, पशुपालन विभाग, सोशल सेक्टर, एक परिवार एक पहचान, जीरो पार्टी एवं कौशल विकास से संबंधित समस्त योजनाओं की जानकारी संबंधी अधिकारियों से प्राप्त की।उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसमें पात्र लाभार्थियों को लाभ अवश्य प्राप्त हो। मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के प्रत्येक किसान का फार्म रजिस्ट्री अवश्य होना चाहिए यदि फॉर्म रजिस्ट्री करने में किसी को कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो वह उपनिदेशक कृषि / कृषि कार्यालय में पहुंचकर अपना फॉर्म रजिस्ट्री करा सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए की फार्म रजिस्ट्री के संबंध में जो भी समस्या प्राप्त होती है उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें।ढ इसके उपरांत उन्होंने एक परिवार एक पहचान के तहत जनपद के सभी लोगों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें साथ ही जनपद के समस्त कार्यालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों का भी डाटा फैमिली आईडी पर अपलोड कराया जाए। बैठक में पशुपालन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशालाओं को लेकर जो भी समस्याएं आ रही हैं उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। बैठक में जनपद स्तरीय समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR







  • Related Posts

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम

    🔊 Listen to this हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नामहापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद के गांव जरौठी के प्रगतिशील किसान ज्ञानेन्द्र सिंह ने कृषि उत्पाद को…

    Read more

    हाइवे पर दौड़ती गाड़ी की छत पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

    🔊 Listen to this हाइवे पर दौड़ती गाड़ी की छत पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम

    हाइवे पर दौड़ती गाड़ी की छत पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

    हाइवे पर दौड़ती गाड़ी की छत पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

    कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने की अपील

    कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने की अपील

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित
    error: Content is protected !!