
👁 1 views Views
मतनौरा में सात घरों में पकड़ी बिजली चोरी, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के दत्तियाना उप केंद्र के अवर अभियंता और पुलिस प्रवर्तन दल की टीम ने सोमवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जहां सात बिजली चोरों को पकड़ा गया। सात घरों में बिजली चोरी की जा रही थी। ऐसे में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अवर अभियंता महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान सात घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। मतनौरा गांव में में ब्रह्म सिंह, सुमित, बलराज, मांगेराम, भोले, रमेश चंद्र, जयप्रकाश के खिलाफ एंटी पावर थेफ़्ट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
DD Tuff के यहां हर साइज का शीशा नए डिजाइन में उपलब्ध: 9410853586

























