
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के बड़े बिजली घर में मंगलवार को मरम्मत का कार्य चलेगा जिसकी वजह से 125 गांव की विद्युत आपूर्ति एक घंटे के लिए ठप रहेगी। एसडीओ तेजपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को 220 केवी मुख्य बॉक्स पर कार्य किया जाएगा। उपकेंद्र से संबंधित 33 केवी पोषक की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।




























