हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 27 फीडर इन दिनों चिन्हित किए गए हैं जो कि हाई लाइन लॉस झेल रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने लाइन लॉस कम करने के लिए अब तैयारी शुरू कर दी है और 10 जून से 30 जून तक लगातार रेड अभियान चलाया जाएगा ताकि इन फीडरों पर बिजली चोरी को रोका जा सके और इस दिशा में विभाग कदम उठा रहा है।
जनपद हापुड़ के 27 फीडर ऐसे हैं जहां बिजली चोरी की जा रही है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग आदि समस्याएं हो रही हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा के मद्देनजर अब ऊर्जा निगम ने कमर कस ली है जिसने 10 जून से 30 जून तक अभियान चलाने का फैसला लिया है। इस अभियान के तहत विद्युत विभाग और विजिलेंस विभाग की टीम संयुक्त रूप से काम करेगी और जगह-जगह कार्रवाई करेंगी।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























