हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर लापरवाही भरी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जहां नाली में खड़ा बिजली का खंबा लापरवाही को उजागर कर रहा है। नाली में खड़ा यह बिजली का खंबा विकास की असलियत से सभी को रुबरु करा रहा है। या तो नाली में खंबा लगाया गया है या फिर खंबा जहां था वहां नाली बनाई गई है। इस अनोखे विकास से नाली में बहने वाली गंदगी अटक जाती है जिसे स्थानीय लोग ही खुद साफ करने को मजबूर हैं। लेकिन विकास का यह नमूना विकास की नई मिसाल पेश कर रहा है।
बता दें कि यह तस्वीर स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित दोयमी फाटक के पास वॉर्ड नंबर-35 विद्यानगर की है। बताया जा रहा है कि लगभग पांच साल पहले यहां की सड़क बनाई गई थी और लापरवाही लोगों ने नाली इस तरह बनाई कि खंबा नाली में ही रह गया। ऐसे में लापरवाह ठेकेदार के साथ-साथ भुगतान करने वाले अधिकारियों पर भी नकेल कसने की जरुरत है।
























