
निजी बस में सवार बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक बस में सवार बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निजी बस जब जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव बदरखा पर पहलवान ढाबा के पास पहुंची तो गुरुवार की तड़के निजी बस में सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र लीलाधर निवासी गांव असलातपुर चराई थाना चंदौसी जिला संभल के रूप में हुई है। यह बस चंडीगढ़ से बदायूं जा रही थी जो बदरखा में ढाबे पर रुकी। कुंवरपाल शौच के लिए नीचे उतरे। वापस बस में चढ़ने के बाद अचानक उन्हें सर्दी का एहसास हुआ। सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद कुंवरपाल को कंबल उड़ाया गया लेकिन कुछ देर बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक बुजुर्ग 20 वर्षों से पंजाब के लारलू मंडी में मजदूरी का काम करता था जो कुछ समय से बीमार चल रहा था।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






























