👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखैड़ा बम्बा पर रविवार को एक सड़क हादसा हुए जिसमें 65 वर्षीय बुजुर्ग राजकुमार गम्भीर रुप से घायल हो गया। घायल ने सोमवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बता दें कि सिखैड़ा निवासी 65 वर्षीय राजकुमार पुत्र विष्णु रविवार को घर से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह सिखैड़ा बम्बे के पास पहुंचा तो एक बाइक ने पैदल जा रहे राजकुमार को टक्कर मार दी। इस दौरान राजकुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। मामले की सूचना पाकर राहगीरों ने पुलिस की सहायता से घायल को जीएस मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां सोमवार की दोपहर उसने दम तोड़ दिया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।




























