👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ को पिछले दो महीनों में लगभग एक करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। बता दें कि पिछले दो महीनों से नगर पालिका द्वारा गृह, जल और सीवर टैक्स न के बराबर वसूला गया है जिससे लगभग एक करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है।
लॉकडाउन के चलते वसूली की चाल बेहद धीमी हो गई थी लेकिन बाजार खुलने के बाद भी अभी चाल में गति नहीं आ पाई है। नगर पालिका परिषद पूरे साल लगभग पांच करोड़ का कर वसूलता है लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में यह टैक्स न के बराबर वसूला गया है। बता दें कि हापुड़ शहर में 46 हजार आवासीय भवन, सात हजार व्यवसायिक भवन तथा दो हजार आवासीय कम व्यवसायिक भवन है।
ब्रेनवेवस इंटरनेशनल स्कूल ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606

































