
01 know dr
👁 0 views Views
आठ साल का बालक डेंगू की चपेट में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में डेंगू पैर पसारता जा रहा है। डेंगू ने अब गांव लुखराणा में 8 साल के बालक को अपनी चपेट में ले लिया जिसका एलाईजा टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। इसी के साथ वायरल के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। डीएमओ डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बुखार के संदिग्ध मरीजों के नमूने एकत्रित किए गए थे जिसमें लुखराणा का रहने वाला 8 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर है। जनपद हापुड़ में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























