दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में आठ लोग घायल










दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में आठ लोग घायल

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत गुलावठी रोड पर गांव नंदपुर के पास शुक्रवार की शाम दो गाड़ियों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मामले की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि दो गाड़ियों की भिड़ंत के दौरान दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि मार्ग पर चीख पुकार मच गई। एक गाड़ी में सवार धर्मवीर, उसका बेटा गुड्डू, बहू सोनम, लक्ष्य और गोविंद सवार थे। सभी जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी के गांव भटोना के रहने वाले हैं। वहीं दूसरी गाड़ी में धौलाना के सौलाना के रहने वाले रविंद्र, प्रियंका और सरस्वती सवार थी। सभी घायलों के हाथ पैर में काफी चोट आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया।

Mutual Fund SIP व Stock Market में इन्वेस्टमेंट सर्विस के लिए संपर्क करें:

Rishabh Verma

☎️ 9720669699

Add:- Arjun Nagar Delhi Road Hapur








  • Related Posts

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    🔊 Listen to this हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुफ्त इलाज योजना का लागू आयुष्मान कार्ड धारक उठा रहे हैं…

    Read more

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    🔊 Listen to this हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौपला से चंद कदमों की दूरी पर गढ़ रोड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    हापुड़ के लाखों लोग करा रहे मुफ्त इलाज

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    हापुड़ का अटल गौरव पार्क बना प्रेमी युगल की मनोरंजन स्थली

    त्रिवेणी गंज में दाम हुए पौने दो लाख रुपए गज

    त्रिवेणी गंज में दाम हुए पौने दो लाख रुपए गज

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन

    कांग्रेस के 17 फरवरी को लखनऊ विधानसभा का घेराव में शामिल होंगे हापुड के कांग्रेसजन

    हापुड़ सहित सभी जनपदों में 20-21 फरवरी को लगेगा परिवहन मेला

    हापुड़ सहित सभी जनपदों में 20-21 फरवरी को लगेगा परिवहन मेला

    किसानों को दिया पिछला गन्ना भुगतान

    किसानों को दिया पिछला गन्ना भुगतान
    error: Content is protected !!