
नवविवाहिता की मौत के मामले में आठ पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न व मौत के मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर का थाना अरनिया क्षेत्र के बड़ा गांव की रहने वाली संगीता की शादी 27 फरवरी 2020 को खेड़ा निवासी शुभम तोमर के साथ हुई थी। संगीता का शव फंदे से लटका मिला था। मृतका की मां का दावा है कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार उसकी बेटी को दहेज उत्पीड़न के लिए परेशान करते, लगातार यातनाएं देते जिससे परेशान होकर मृतका ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सास, ससुर, देवर, देवरानी, पति समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















