👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के लिए आठ पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्यों के लिए चुनाव 27 मार्च रविवार को हापुड़ के एसएसवी डिग्री कालेज में सम्पन्न होंगे।
एसएसवी डिग्री कालेज के प्राचार्य सतीश कुमार को मुख्य चुनाव अधिकारी तथा एसएसवी इंटर कालेज के प्राचार्य विजय कुमार गर्ग को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस चुनाव में 1120 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। समिति के आठ पदाधिकारियों, समिति के 27 सदस्यों, एसएसवी डिग्री कालेज की प्रबंध समिति के 8 सदस्यों व इंटर कालेज की प्रबंध समिति के 5 सद्स्यों का चुनाव होगा।
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958





























