
हापुड़ में आज ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल, लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार आज ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल है जिसकी वजह से ई-रिक्शाओं का संचालन पूरी तरह ठप है। लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह 6:00 बजे शुरू हुई हड़ताल शाम 6:00 बजे तक चलेगी। ई-रिक्शा का संचालन न होने से रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, दफ्तर, स्कूल, बाजार आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से ई-रिक्षाएं गायब मिली जिसकी वजह से लोगों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।
ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले हड़ताल का आयोजन किया गया जिसके अध्यक्ष विशाल कौशिक और जिला अध्यक्ष वरुण त्यागी ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों की प्रमुख समस्या है: छोटे रूट- जिसकी वजह से ई-रिक्शा चालकों की कमाई नहीं हो पा रही। साथ ही पूरे शहर में ई-रिक्शा के लिए ना तो चार्जिंग स्टेशन है और ना ही कोई स्टैंड। पुलिस वाले चालान कर देते हैं, भारी भरकम चालान ई-रिक्शा चालक कैसे भुगतेंगे, आदि मांगों को लेकर ई-रिक्शा चालकों में नाराजगी है जो सुबह 11:00 बजे जिला मुख्यालय पहुंचेंगे जो अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौपेंगे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651


























