👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बृजनाथपुर शुगर मिल के आसपास का इलाका इन दिनों धूल फांक रहा है। सड़क पर उड़ती धूल से लोग बेहद परेशान हैं। धूल से लोगों को गले में खराश जैसी कई समस्याएं हो रही हैं। मामले में किसान ने पानी के छिड़काव समेत स्थाई समाधान की मांग की है। बता दें कि बृजनाथपुर शुगर मिल सैकड़ों किसानों का आना-जाना लगा रहता है। खराब अवस्था में पड़ी इस सड़क से गुजारना लोगों के लिए एक चुनौती बना हुआ है।
आपको बता दें कि क्षेत्र में उड़ती धूल की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है। कई गांव के ग्रामीण यहां से गुजरते हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली, भैंसा-बुग्गी, दोपहिया वाहनों पर सवार लोगों को काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने विभाग से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।




























