
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): राज्य कर विभाग हापुड़ द्वारा व्यापारिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें व्यापारी, अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट, जीएसटी प्रैक्टिशनर्स, अधिकारी आदि मौजूद रहे। शनिवार को आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान कराया।
कार्यक्रम में हापुड़ खंड एक के डिप्टी कमिश्नर लाल चंद्र ने बताया कि क्षेत्र में फिलहाल 17,857 डीलर पंजीकृत है। फिलहाल और पंजीकरण कराने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना भी चलाई जा रही है। यदि किसी प्रोपराइटर के साथ दुर्घटना होती है तो ऐसे में बीमा योजना के तहत उसके परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाती है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उन्हें विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। इस दौरान आई आई ए के चेयरमैन पवन शर्मा, उद्यमी ललित अग्रवाल छावनी वाले, विजेंद्र पंसारी, आईआईए के पूर्व चेयरमैन शांतनु सिंगल, संजीव अग्रवाल, संजय डाबर, संजय नेता, आदि उपस्थित रहे।
CCTV कैमरे व जीपीएस ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: 8126293996


























