FILE PHOTO
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जल निगम की लापरवाही का खामियाजा सैकड़ों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर जल निगम ने सीवर लाइन डालने के लिए सड़क को तोड़ा था और सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के बावजूद अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ जिसकी वजह से लगातार उड़ती धूल से लोग लोगों के स्वास्थ्य पर काफी खराब असर पड़ रहा है। उड़ती धूल से राहगीरों को होकर गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में सांस के मरीजों, बच्चों आदि को गले में खराश की शिकायत हो रही है लेकिन अधिकारी हैं कि लोगों को धूल फांकने पर मजबूर कर रहे हैं।
हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर जल निगम द्वारा सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया गया लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हुआ है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण किया जाए।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























