हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़ मेले में आज गुरुवार को लाखों श्रद्धालु दीपदान करेंगे जिसे देखते हुए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इसके लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है और 52 बैरियर बनाए हैं। जाम न लगे इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया है।
बाहरी जिलों के लिए रूट व्यवस्था
दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाला यातायात दिल्ली से वाया डासना ईस्टर्न पेरीफेरल, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, नरोरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी होते हुए मुरादाबाद जाएगा।
मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात मेरठ से वाया मवाना, मीरापुर, गंगा बैराज, बिजनौर, कोतवाली देहात नगीना, धामपुर, छजलैट होते हुए मुरादाबाद जाएगा।
मुरादाबाद से गाजियाबाद दिल्ली
मुरादाबाद वाया छजलैट, धामपुर, नगीना, कोतवाली देहात, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली की ओर जाएगा।
गजरौला से वाया मंडी धनोरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली की ओर जाएगा।
सियाना के वाया बीबीनगर, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़, खरखोदा होते मेरठ जाना होगा।
हापुड़ के अंदर की यातायात व्यवस्था
दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाला भारी वाहन पिलखुवा, धौलाना कट, धौलाना, गुलावठी, बुलंदशहर से नरोरा होते हुए मुरादाबाद जाएगा।
बुलंदशहर गुलावठी से आने वाला भारी वाहन एनएच-9 पर न आने पाए इसके लिए सोना पेट्रोल पंप से ट्रैफिक को वापस गुलावठी की और भेजा जाएगा जो बुलंदशहर होते हुए मुरादाबाद की तरफ जाएगा।
एनएच-9 बुलंदशहर फ्लाईओवर से कोई भारी वाहन गढ़मुक्तेश्वर की तरफ नहीं जाएगा, इसके लिए सोना पेट्रोल पंप से ट्रैफिक को गुलावठी कि और भेजा जाएगा।
भारी वाहन बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर जाने से रोकने के लिए कुचेसर चोपला से यातायात को बीवी नगर की तरफ भेजा जाएगा, जो बुलंदशहर होते हुए नरोरा से मुरादाबाद की तरफ से जाएगा।
भारी वाहन बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर एवं एनएच-9 पर न जाने पाए इसके लिए स्याना चौपला से इन्हें वापस कस्बे की तरफ डायवर्ट कर रवाना कर दिया जाएगा।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























