
बारिश व खराब मौसम के कारण ट्रेनों की बिगड़ी चाल, यात्री परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों का संचालन बिगड़ा हुआ है जिसकी वजह से रेलवे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली जंक्शन से टनकपुर जाने वाली पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस सोमवार को भी निरस्त रही जबकि नौचंदी, गरीब रथ, सत्याग्रह एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। कुछ ट्रेनें तो घंटे की देरी से पहुंच रही है जिसकी वजह से यात्रियों के हाल बेहाल हो रहे हैं। मुरादाबाद से चलकर गाजियाबाद जा रही मेमू, बरेली से गाजियाबाद जा रही परीक्षा स्पेशल ट्रेन, बरेली से नई दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस, लालकुआं जंक्शन से मुंबई बांद्रा टर्मिनस को जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस, भुज से बरेली जा रही आला हजरत एक्सप्रेस, चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस देरी से पहुंची। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि बारिश और खराब मौसम के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























