बिजली जाने के कारण 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही प्रशिक्षु चिकित्सक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित रामा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर करीब 2:15 बजे के आसपास बिजली जाने के कारण लिफ्ट अचानक रुक गई जिसमें प्रशिक्षु चिकित्सक नव्या फंस गई। दरवाजा न खुलने पर चिकित्सक ने अपने साथी को फोन कर मामले से अवगत कराया। इसके बाद कर्मचारियों ने चाबी से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर चिकित्सक को बाहर निकाला।
नव्या लिफ्ट का प्रयोग कर उपरी मंजिल की ओर जा रही थी। जैसे ही वह तीसरी मंजिल पर पहुंची तो लिफ्ट बिजली जाने के कारण रुक गई और दरवाजा भी बंद हो गया। इसके बाद कर्मचारियों ने चाबी से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला। संस्थान के प्रबंधक आकाश सिंह सिसोदिया का कहना है कि कर्मियों ने इस समय लिफ्ट का दरवाजा खोलकर महिला चिकित्सक को बाहर निकाला।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























