
बर्फीली हवाओं से गिरा तापमान, 10 जनवरी तक कक्षा 8 के स्कूल बंद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पहाड़ी क्षेत्रों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्र में भी दिखने लगा है। हापुड़ के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। गलन के कारण ठिठुरन भी बढ़ गई है। ऐसे में हापुड़ में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा आठ तक के स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं। सर्दी का प्रकोप बढ़ने से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग मजबूरन घरों के बाहर निकल रहे हैं।
कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जनपद हापुड़ की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋतु तोमर ने जनपद हापुड़ में संचालित समस्त बोर्ड सीबीएसई/ आईसीएसई/ यूपी बोर्ड आदि से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 8 तक के विद्यालय को 10 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। 11 जनवरी का रविवार है ऐसे में 12 जनवरी से विद्यालय खुलेंगे।
मौसम विशेषज्ञयों का मानना है कि अगले हफ्ते तक कड़ाके की सर्दी के कारण शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। जनपद हापुड़ की बात करें तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास बना हुआ है। तापमान में गिरावट से लोग ठिठुर रहे हैं। सावधानी बरतते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर जिला बीएसए ने 10 जनवरी तक कक्षा 8 तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846






























