
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित लुईस फिलिप गारमेंट के शोरूम के कर्मचारियों पर 7.5 लाख रुपए हड़पने और माल चोरी करने का आरोप लगा है। तहरीर के आधार पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मैनेजर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेरठ के इन्द्रा नगर द्वितीय निवासी राखी रस्तोगी ने मुकदमा दर्ज कराते बताया कि वह मैसर्स अलीशा क्लॉथ हाउस अमर श्री कंपलेक्स दिल्ली रोड मेरठ की पार्टनर है। फर्म के अधीन नारायणगंज गढ़ रोड हापुड़ स्थित लुइस फिलिप के ब्रांड का संचालन करती हैं। फर्म के एबीएम हौसला मिश्रा ने 22 नवंबर 2024 को अंकिश शर्मा निवासी मालवीय नगर लोकनाथ चौराहा जिला प्रयागराज हाल पता त्यागी नगर हापुड़ को शोरूम का मैनेजर बनाया। अंकुश के ऊपर अन्य कार्यों के साथ-साथ शोरूम के संपूर्ण स्टाफ के रखरखाव, विक्रय की बिल्डिंग और कैश के लेनदेन और अन्य कार्य का प्राथमिक दायित्व था।
बताया जा रहा है कि 9 जुलाई 2025 की शाम करीब 7:30 बजे अंकिश शर्मा बच्ची का दाखिला कराने की बात कह कर 5 दिन की छुट्टी लेकर अपने घर प्रयागराज गया था तो वापस नहीं लौटा। संदेह होने पर जांच की तो पता चला कि कपड़े गायब थे और 7.5 लाख रुपए भी चोरी हुए हैं। इसके बाद मैनेजर अंकिश शर्मा, स्टोर इंचार्ज देवेंद्र कुमार निवासी गांव चितौली और कर्मचारी अब्दुल अजीम उर्फ जोहान निवासी मोहल्ला कोटला मेवतियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार में हर माल 99/- रुपए में: 8191820867


























