👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दीपावली व छठ पूजा पर अपने घर जाने के लिए लोगों ने रिजर्वेशन कराने शुरू कर दिए हैं। हालांकि अब ट्रेनों में वेटिंग का आंकड़ा 100 को पार कर गया है। अवध असम एक्सप्रेस तथा काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है जिससे पूर्वांचल, बिहार और अन्य क्षेत्रों में जाने वाले लोगों में रिजर्वेशन को लेकर मारामारी मची है। हापुड़ से भी बड़ी संख्या में छुट्टी पर लोग अपने घर जाते हैं। इसके लिए रिजर्वेशन शुरू हो गया है। 12 नवंबर को दीपावली का पर्व है। ट्रेनों में अभी से रिजर्वेशन फुल होने लगे हैं।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093
अनिल कुमार जैन की ओर से पर्युषण पर्व एवं दशलक्षण पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं


























