हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पुलिस की मेले आदि में सक्रिय होने का लाभ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने-पिलाने वालों की एक बार मौज आ गई। दिन छिपते ही शराबी सक्रिय हो जाते है। तहसील चौपला से अतरपुरा चौपला तक दो ठेले वाले खुलेआम शराब पिलाते है। आर्य नगर के निकट बंद पड़े एक पैट्रोल पम्प के निकट 6 फुट लम्बा आदमी ठेले पर सेब आदि फल बेचता है और ठेले के पास लगे स्टूल पर एक चश्माधारी अधेड़ बैठा रहता है। इन दोनों का काम रात 8 बजे से शराब पीने-पिलाने का धंधा शुरु हो जाता है। दूसरा अतरपुरा चौपला पर अंग्रेजी शराब की दुकान के आस-पास ठेले पर शराब पिलाता है। एक बार पहले भी पकड़ा जा चुका है। ठेले पर प्लास्टिक के केस ऊंचे करके रखा रहता है और भी कई फल व सब्जी विक्रेता इस धंधे में लिप्त है। सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम शराब पीने से नागरिकों में रोष व्याप्त है।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041






























