👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में चढ़त के दौरान बारातियों ने ध्वनि वाहन संचालक और चालक को जमकर पीटा। उसके बाद पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

बासपुर निवासी प्रकाश राणा ध्वनि वाहन चलाने का कार्य करता है। गुरुवार की दोपहर धौलाना के कस्बा धौलाना में चढ़त के दौरान बरातियों ने उसके व उसके साथी अंकित के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622






























