
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में स्थित गांव खेड़ा के रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिला पंचायत द्वारा 15 लाख से गांव खेड़ा के नालों का निर्माण कार्य किया जाएगा।
आपको बता दें कि गांव खेड़ा के लोग गांव में नाला बनाने की मांग काफी समय से कर रहे थे। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य शिखा तोमर के पति सुरेश तोमर ने नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। नाले का निर्माण कार्य मनवीर सिंह के मकान से चरण सिंह फौजी के मकान तक कराया जाएगा। इस अवसर पर नेत्रपाल सिंह तोमर, अमर सिंह तोमर, निरंजन सिंह तोमर, मनोज यादव, प्रेम सिंह आदि उपस्थित रहे।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























