हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर नाला हादसों को न्योता दे रहा है। नाले पर रखा एक ढक्कन न होने से कभी भी हादसा हो सकता है। दरअसल यह तस्वीर पेट्रोल पंप के बाहर और गली के कोने की है जहां पर वाहनों का आवागमन अधिक होने से खतरा बढ़ रहा है। जैसे ही आप बुलंदशहर रोड से महेशपुरी की ओर जाएंगे तो गली के कोने पर ही आपको यह लापरवाही भरी तस्वीर नजर आएगी। यहां की इंटें भी अस्त-व्यस्त हैं। जब वाहन गली से सड़क की ओर जाते हैं तो कई बार इसका शिकार हो जाते हैं। नागरिकों का कहना है कि इसे जल्द से जल्द ठीक कराया जाए।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























