हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धौलाना विधानसभा क्षेत्र से भूतपूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेश तोमर ने एक दिहाड़ी मजदूर के बेटे की इच्छा को पूरी करते हुए उसका जन्म दिन मनाया।
हुआ यह था कि भाजपा नेता धर्मेश तोमर से एक मजदूर ने यह इच्छा व्यक्त की थी कि उसका बेटा आपके साथ अपना जन्मदिन मनाना चाहता है। भाजपा नेता ने बालक की भावनाओं की कद्र की और जा पहुंचे श्रमिक के घर।
भूतपूर्व विधायक मजदूर के बेटे के साथ केक रस्म में शामिल हुए और भाजपा नेता ने माला पहना कर बालक को आशीर्वाद दिया और कहा कि वह मन लगा कर पढ़े और बड़ा अफसर बन कर क्षेत्र का नाम रोशन करे। किसी भाजपा के नेता के मजदूर के घर पहुंच कर बेटे का जन्म दिन कार्यक्रम में शामिल होने की प्रशंसा हो रही है।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में
























