हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की सड़कों पर नियमों को ताक पर रखकर नगर पालिका के वाहन दौड़ रहे हैं। फाइलों में चाहे कुछ भी दिखाया जाए लेकिन जमीन पर कुछ और ही नजर आ रहा है। एक तरफ प्रदूषण को कम करने के लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं, नियम बनाए जा रहे हैं लेकिन इन नियमों को ताक पर रखकर नगर पालिका हापुड़ काम कर रही है। कचरा उठाने वाली गाड़ी की एक वीडियो सोशल मीडिया में छाई हुई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कूड़ा खुले में ले जाया जा रहा है जो कि नियमों के विरुद्ध है। वहीं वाहन पर नंबर प्लेट ना होने से यातायात नियमों की अनदेखी नगर पालिका द्वारा की जा रही है। अब आप ही सोचिए कि अगर नगरपालिका इस तरह कार्य करेगी तो उस पर सवाल उठने लाजमी है।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में

























