हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन बुधवार को हापुड़ में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डा.मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके बनाया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, भूतपूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी, महेश तोमर, प्रभात अग्रवाल, सुधीर गोयल, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार की सुबह हापुड़ में डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल ने कहा कि डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन देश के लिए बलिदान किया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। डा. मुखर्जी के आदर्श व सिद्धांत अनुकरणीय है जिन पर चल कर ही अखंड भारत का स्वप्न साकार होगा
























