हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर एसएसवी डिग्री कॉलेज के गणित विभाग की विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉक्टर नीनू अग्रवाल का शनिवार को निधन हो गया। शिक्षक जगत में शोक की लहर है। अध्यापक, शिक्षक आदि डॉ. नीनू अग्रवाल के परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार डॉक्टर नीनू अग्रवाल की तबीयत कुछ दिन से खराब चल रही थी जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा था। हापुड़ निवासी नीनू अग्रवाल का शनिवार को निधन हो गया जिससे परिवार में कोहराम मच गया। शिक्षक, अध्यापक, प्रोफेसर डॉ. नीनू अग्रवाल के परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। बताते चले कि डॉक्टर नीनू अग्रवाल एसएसवी कॉलेज के गणित विभाग की विभागाध्यक्ष थी।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181


























