हापुड़(अशोक तोमर):हापुड़ के कांग्रेसियों ने मंगलवार को मजीदपुरा कॉलोनी में डॉ.कफील अहमद खान की रिहाई के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिजवान कुरैशी व शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव एहतेशाम कुरैशी ने कहा कि कांग्रेसी 22 जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में जगह जगह हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं और ये अभियान 12 अगस्त तक जनपद हापुड़ में चलाया जाएगा।हस्ताक्षर अभियान में डॉ. कफील अहमद खान की रिहाई के समर्थन में करीब 200 लोगों ने हस्ताक्षर किए।मजीदपुरा कॉलोनी में महिलाओं ने बढ़ -चढ़कर हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया और डॉ कफील अहमद खान की रिहाई के लिए लोगों को जागरूक किया।
हस्ताक्षर अभियान में सरिता
चौहान,खालदाखनाम,अलविना,कनीज,रजिया,परवीन,रुखसार,शाइस्ता,निशा,शायदा,गुलाफशा,आसमा आदि शामिल थे।
शादी हो या सगाई, ऑफिस पार्टी हो या Kitty Party… अब Arrangements की No Tension. Elite Caterers को कॉल करें और टेंशन से टेंशन फ्री हो जाएं. सम्पर्क करें:-

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888





























