हापुड के डॉ. आकी हितो पुनः वर्ल्ड फेलोशिप ऑफ बौद्धिस्ट्स यूथ के उपाध्यक्ष निर्वाचित












हापुड के डॉ. आकी हितो पुनः वर्ल्ड फेलोशिप ऑफ बौद्धिस्ट्स यूथ के उपाध्यक्ष निर्वाचित
हापुड, वि.(ehapurnews.com):बैंकॉक, थाईलैंड में 5 से 7 दिसंबर 2025 तक आयोजित वर्ल्ड फेलोशिप ऑफ बौद्धिस्ट्स यूथ (WFBY) के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के डॉ. आकी हितों को पुनः उपाध्यक्ष (Vice President) के रूप में चुना गया। उनका नया कार्यकाल तीन वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है।
डॉ. आकी हितो भारत के हापुड़ स्थित बुद्ध लोक हापुड़ के प्रभारी तथा यूथ एक्शन कमेटी के चेयरमैन के रूप में लंबे समय से समाज, विशेषकर युवाओं के कल्याण और बौद्ध धरोहर के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी सक्रिय और प्रभावी भूमिका को देखते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर दुबारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुनर्निर्वाचन के बाद डॉ.आकी हितो ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि भारत के उन सभी युवाओं का है जो शांति, करुणा, अहिंसा और वैश्विक सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अपने नए कार्यकाल में वे विश्वभर के बौद्ध युवाओं के बीच सहयोग, नेतृत्व विकास, संवाद और सांस्कृतिक आदान–प्रदान को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास करेंगे।
डॉ. आक़ी हितो का पुनर्निर्वाचन भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है और यह बौद्ध मूल्यों के वैश्विक प्रसार में भारत की सक्रिय भूमिका को और मजबूत करता है।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365











  • Related Posts

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    🔊 Listen to this पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के…

    Read more

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    🔊 Listen to this खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी की फौजी कॉलोनी में खाटू श्याम बाबा की रंग उत्सव यात्रा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ
    error: Content is protected !!