
एक हजार करोड़ से छिजारसी में बनेगी हाउसिंग सोसायटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी में 1,000 करोड रुपए की लागत से आवासीय सोसाइटी और 50 करोड़ से हापुड़ में माल का निर्माण होगा। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 के लिए जिले को चार हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं जिससे क्षेत्र का विकास होगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर जिले में आवासीय सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार और इन्फ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी होगी।
जनपद हापुड़ के उद्योग विभाग को 4,000 करोड रुपए के प्रस्ताव मिल चुके हैं। पिछले महीने तक करीब 750 करोड़ रुपए के प्रस्ताव मिले थे। अब उनकी संख्या तेजी से बढ़ी है। इन प्रस्ताव में हापुड़ में करीब 50 करोड रुपए से माल, 25-25 करोड़ की दो हाउसिंग सोसायटी, 1,000 करोड रुपए से छिजारसी में बन रही हाउसिंग सोसायटी, 50-50 करोड़ के दो औद्योगिक क्षेत्र, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाईवे-9 पर रिसोर्ट, आनंद विहार में हाउसिंग सोसायटी आदि बड़े प्रस्ताव शामिल हैं। इसके साथ ढाई सौ करोड़ रुपए का रिलायंस सीएनजी प्रोजेक्ट, जरोठी में डेरी प्लांट और पैकेजिंग समेत 17 छोटी इकाइयां शामिल है। इन उद्योगों के लगने से जिले का स्वरूप तेजी से बदलेगा।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















