दहेज लालचियों ने चलती कार से गर्भवती महिला को फेंका










दहेज लालचियों ने चलती कार से गर्भवती महिला को फेंका

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी गर्भवती महिला की दहेज में 20 लाख रुपए की मांग पूरी ना होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि मायके के पास आरोपी चलती गाड़ी से महिला को फेंक कर फरार हो गए। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

गांव आलमनगर निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव ततीना निवासी यशवीर सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने दुकान खोलने के लिए 20 लाख रुपए की मांग करना शुरू कर दिया। मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करते। ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि पीड़िता महिला गर्भवती हो गई जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों का उत्पीड़न और ज्यादा बढ़ गया और उन्होंने जबरन गर्भावस्था की हालत में महिला को गाड़ी में बैठाया और चलती कार से मायके के पास फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!