हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): व्यापारियों की नमो ऐप को लेकर बैठक हुई। इस बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने व्यापारियों के मोबाइल में सर्वप्रथम नमो ऐप डाउनलोड करवाए व डाउनलोड करने के बाद उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी एप है जिससे आपको यह पता लग सकता है कि भाजपा सरकार में नीचे से लेकर ऊपर तक क्या-क्या कार्य किए हैं उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति का अपमान जो विपक्ष ने किया है वह बिल्कुल भी जनता के द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारे देश में उपराष्ट्रपति संवैधानिक पद है और उसे पद की गरिमा प्रत्येक देशवासी को बनाकर रखें लेकिन विपक्षियों के निगाह में ना तो देशवासियों का सम्मान है नहीं संवैधानिक पदों का सम्मान और उनकी इस गिरी हुई हरकत का जवाब 2024 में जनता मतदान द्वारा इनको देगी जब जनता की कृपा से पूर्ण बहुमत भाजपा सरकार तीसरी बार जनता की सेवा के लिए केंद्र में स्थापित होगी आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के अंदर रामलीला विराजमान होंगे यह हम सभी गौरव का क्षण होगा मेरी देश के व्यापारियों से जनता से निवेदन है कि उसे दिन अपना घर अपना व प्रतिष्ठान अच्छे से सजा कर और घर-घर दीप अवश्य प्रज्वलित करें इस अवसर परजिला महामंत्री शायमेंद्र त्यागी क्षेत्रीय महामंत्री व्यापार प्रकोष्ठ विनोद गुप्ता पुरषोत्तम शरण चौबे कैलाश वर्मा दीपांशु सिंघल इंदर सैन भुर्जी सतीश सिंहाल यश गुप्ता आदि रहे।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811






















