👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में वृद्धा पेंशन पा रहे 11,173 वृद्धों के दस्तावेजों की दोबारा से जांच की जाएगी जिससे अपात्र को सूची से बाहर कर उनसे वसूली कराई जा सके। पिछली बार जांच के दौरान 1,453 संदिग्ध मिले थे जिनकी पेंशन रुकवा दी गई थी। इस बार भी पेंशन पा रहे मृतकों के घर-घर जाकर सत्यापन कराया जाएगा। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वृद्धा पेंशन के रूप में प्रतिमाह एक हजार रुपए दिए जाते हैं। अपात्रों को सूची से बाहर करने के लिए एक बार फिर सत्यापन किया जाएगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























