
आयुष्मान आरोग्य मंदिर के चिकित्सक सम्मानित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): आयुष्मान आरोग्य मंदिर वझीलपुर पर वर्ष 2023 में, एन. क्यूं. ए. एस. की टीम द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, वझीलपुर का निरीक्षण किया गया था जिसमें यह अस्पताल मेरठ मण्डल में प्रथम स्थान पर रहा। और आयुष्मान आरोग्य मंदिर, वझीलपुर की तरफ से वर्ष 2024 में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, राधेश्याम यादव, और बेसिक हेल्थ वर्कर, भावना चौधरी को प्रमुख सचिव और मिशन डायरेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया था और वर्ष 2023 में कायाकल्प में जिला हापुड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया था उसी खुशी में कायाकल्प और एन० क्यू० ए० एस० में कार्य करने वाले सभी स्टॉफ को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वेद प्रकाश, डिस्ट्रिक्ट क्वालिटी मैनेजर डॉ गरिमा चौधरी और चिकित्सा अधीक्षक डॉ समरेंद्र कुमार राय और चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक चतुर्वेदी के द्वारा गिफ्ट पैक व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया । जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर के इंचार्ज सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राधेश्याम यादव, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी,बेसिक हेल्थ वर्कर भावना, गीता, आशा लक्ष्मी, कुसुम, रीना, रचना, और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी वाजिद खान, इब्राहिम, अमित, अंजलि, विक्रम ,विशाल,नेहा, आंगनवाड़ी विमलेश, आशा संगिनी सुमन शर्मा, ग्राम प्रधान राजू सैनी प्रधान सहायक प्रेमचंद सैनी, श्री भगवान त्यागी,भूषण त्यागी को आयुष्मान आरोग्य मंदिर वझीलपुर की तरफ से सम्मानित किया गया।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर वझीलपुर परिवार की तरफ से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वेद प्रकाश, जिला क्वालिटी मैनेजर डॉक्टर गरिमा चौधरी ,चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर समरेंद्र राय , चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपक चतुर्वेदी और ब्लॉक अकाउंट मैनेजर शान मोहमद, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर व ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर मक़सूर अहमद को , गिफ्ट देकर के स्वागत किया गया इस कार्यक्रम का उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेद प्रकाश व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने संयुक्त रूप से द्वारा फीता काट करके शुभारंभ किया गया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























