हापुड़, सीमन,सूवि(ehapurnews.com): भारत सरकार के राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष बब्बन रावत एवं सफाई आयोग उ.प्र.के सदस्य मनोज बाल्मीकि, जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह , अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव व समस्त अधिशासी अधिकारियों के साथ बुधवार को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श कर रहे थे। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि नगर पालिकाओं के औचक निरीक्षण होते रहे। साथ ही यह भी अवगत कराया कि सफाई कर्मचारियों को बैंकों द्वारा भुगतान समय से नहीं दिया जाता है इसके लिए कर्मचारियों हेतु जागरूकता कैंप लगाए जाएं। वैचारिक काल और परिस्थिति में सफाई कर्मियों पर बोझ ना बने। सफाई कर्मचारियों में वैचारिक क्रांति आनी जरूरी है आज के समय में सफाई कर्मियों की संतानों बड़े-बड़े पदों पर आसीन हैं इसलिए विचारों में परिवर्तन लाना आवश्यक है। उपाध्यक्ष ने समस्त अधिशासी अधिकारी से कहा कि सफाई कर्मचारियों के हितार्थ को ध्यान में रखकर कार्य करें तथा सफाई कर्मियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में न होने पाए, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत, स्वच्छ भारत मिशन की समन्वयक प्रीति काला सहित संबंधित उपस्थित रहे।
लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941

































