
👁 6 views Views
डीएम ने गर्भवती महिलाओं को बांटे पोषण किट
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड की जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने धौलाना तहसील परिसर में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने 05 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म विधि-विधान से संपन्न कराई। इस दौरान महिलाओं को फल, सूखे मेवे, हरी सब्जियां एवं पोषण किट प्रदान की गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार एवं प्रसव पूर्व देखभाल के बारे में जानकारी दी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























