
सीनियर सिटीजन कल्याण समिति का दीपावली समारोह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीनियर सिटीजन कल्याण समिति रजि० हापुड़ ने अपनास्थापना दिवस एवं दीपावली समारोह रविवार को हापुड़ में मनाया जिसमें मुख्य अतिथि ललित कुमार अग्रवाल छावनी वाले, अध्यक्ष, अग्रवाल महासभा हापुड़ रहे। समिति अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गर्ग एवं मुख्य संरक्षक नवरत्न त्यागी ने अतिथि का सम्मान किया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मां सरस्वती जी की वन्दना उपरांत अतिथियों, संस्थापक, संरक्षक एवं नये सदस्यों का सम्मान किया गया। इसी क्रम में 80 वर्ष के अति वरिष्ठ सदस्यों का भी सम्मान शाल से किया गया। दीपावली समारोह में सदस्यों की पुत्री एवं पुत्र वधू द्वारा श्री गणेश जी और महालक्ष्मी जी की आरती की और महिला सदस्यों ने भजन सुनाए सभी को पुरस्कार दिये गये। इस कार्यक्रम मे बच्चों ने फैनशी शो कर पुरस्कार भी प्राप्त किए। इस कार्यक्रम में लक्की ड्रा द्वारा इनाम भी घोषित किए गए। अन्त में समिति ने अपने सभी सम्मानित सदस्यों को दीपावली उपहार भी दिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेन्द्र कुमार गर्ग ने की। मंच का संचालन महामंत्री रामकुमार गर्ग और श्रीमती बीना गोयल ने किया। आयोजन में समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। पत्रकार सत्यप्रकाश सीमन, सतीश कुमार अग्रवाल अन्ना, रविन्द्र कुमार गुप्ता ने अपने विचारों से अवगत कराया। इस अवसर पर गोविन्द गुप्ता, राजीव जैन, सचिन, प्रभात अग्रवाल, मंगल सैन गुप्ता, हरीश चंद्र बंसल, सुरेन्द्र कुमार गर्ग, रोहित, श्याम सुन्दर खन्ना, उषा, शशि बाला, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशेष सहयोगी रवि गर्ग, मिलन टैंट हाउस ने अपना भरपूर सहयोग दिया । अन्त में अध्यक्ष जी ने दीपावली की शुभ कामना देकर आयोजन का समापन किया ।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214





























