👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के तत्वावधान में रामलीला मैदान में आयोजित दीपावली मेला में गुरुवार को मेरठ मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने पहुंचकर मेले का निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त का स्वागत परिषद के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, डीएम अनुज सिंह, अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन, मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह ने किया। मंडलायुक्त दीपावली मेला में लगे स्टालों पर भी गए और जानकारी ली। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर पालिका ने दीपावली मेले का आयोजन किया है।





























