हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित टोल प्लाजा के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान कार में सवार पांच लोग गाड़ी में ही फंस गए। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह कार सवारों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।
गाड़ी नोएडा से आ रही थी जो कि मुरादाबाद जा रही थी। कार में मुरादाबाद के सर्राफा बाजार निवासी राहुल रस्तोगी, दो महिलाओं समेत पांच लोग सवार थे। जैसे ही कार ब्रजघाट के पास स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरा गई जिसके बाद गाड़ी पलट गई और कार सवार अंदर फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला। कार में पांच लोग सवार थे जिनमें से एक मामूली रुप से घायल हो गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई। लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार को रोड से साइड कराया और जाम खुलवाया।
LuxuryInteriors & #Furniture के लिए हापुड़ में खुल गया है #TANARA_DESIGNS, 7457852854






















