
हापुड़: प्रीत विहार-श्याम नगर मार्ग पर दिन-रात दौड़ रहे मिट्टी से भरे डंपर, लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के प्रीत विहार-श्याम नगर मार्ग पर मिट्टी से भरे डंपरों की आवाजाही से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात के साथ-साथ दिन में भी भारी डंपर लगातार दौड़ते नजर आते हैं।
डंपरों की आवाजाही के कारण सड़क पर धूल उड़ने से आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को परेशानी होती है। वहीं, भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क पर हादसे का खतरा भी बना रहता है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि दिन के समय भी डंपरों के गुजरने से मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर मिट्टी से भरे डंपरों की आवाजाही की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से अपील की है कि मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर प्रभावी व्यवस्था की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















