
जनपद हापुड़-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान
हापुड, सूवि(ehapurnews.com ):बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह के दिशा निर्देशानुसार मंगलवार को महिला सशक्तिकरण( उच्च शिक्षा व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास) इवेंट का आयोजन जिला अस्पताल हापुड़ में किया गया। जिसके अंतर्गत समस्त ग्रामीण महिलाओं आशा, को महिला कल्याण विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया गया ।साथ ही बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के अंतर्गत समस्त महिलाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाएं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, दत्तक ग्रहण के कार्यप्रणाली एवं उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया।तथा सभी हेल्पलाइन नंबर्स 181, 1090, 1076, 112, 108, 1098 तथा महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया ।कार्यक्रम में उपस्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय हापुड़ से डॉक्टर हेमलता सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व नीरज कुमार सैनी के फार्मासिस्ट डॉक्टर अंजली वन स्टॉप सेंटर से सोनिया सेंटर मैनेजर काउंसिल रविता चौहान एवं महिला उपस्थित रही।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























