👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के आलम नगर निवासी एक युवक की बुलंदशहर के औरंगाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
गांव आलमनगर निवासी 26 वर्षीय मोनू गुर्जर उर्फ सत्येंद्र सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह शुक्रवार की सुबह अपने भाई को बुलंदशहर के रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए गया था। बाइक से वापस लौटते समय सत्येंद्र जैसे ही आलमनगर पहुंचा तो पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























