जनपद निवासी की साहिबाबाद में मौत, असलम चौधरी ने की मुआवजे की मांग
हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा निवासी 42 वर्षीय हसमत पुत्र अखलाक की शनिवार को साहिबाबाद में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसे अचानक हार्ट अटैक आ गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वह एक कंपनी में चालक के पद पर तैनात था जो कि कंपनी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए माल को यहां से वहां सप्लाई करता था। हसमत की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचगया जिसके बाद धौलाना स्थित फैक्ट्री में उसके परिजन पूर्व विधायक असलम चौधरी के साथ इकट्ठा हुए और मुआवजे की मांग की। साथ ही परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी दिलाने की मांग भी उठाई। सूचना पर थाना प्रभारी धौलाना देवेंद्र बिष्ट मौके पर पहुंचे जिन्होंने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को समझाया।
आपको बता दें कि 42 साल का हसमत पुत्र अखलाक कंपनी के काम से साहिबाबाद गया हुआ था जहां हार्ट अटैक आने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। अपनी मांगों के समर्थन में परिजन शनिवार की शाम ग्रामीणों के साथ इकट्ठा हुए और प्रदर्शन करने लगे। रविवार की तड़के करीब 4:00 बजे आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त हुआ। वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























