हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के धौलाना-गुलावठी मार्ग पर कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। मामले की जांच जारी है।
मामला शनिवार की रात का है जब एक बाइक सवार जैसे ही धौलाना-गुलावठी मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से आई गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक को गाड़ी रोंदते हुए फरार हो गई। राहगीरो ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
S.S.V. (PG) COLLEGE, HAPUR || ADMISSION OPEN 2024-25: 9557707327

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























