स्वच्छता का संदेश देने हेतु जिलाधिकारी ने उठाई झाडू
हापुड़(सू0वि0)(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश सरकार के महासफाई अभियान 14 जनवरी से 21 जनवरी 2024 के तहत जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में झाड़ू लगाकर इस अभियान में योगदान दिया और कहा कि स्वच्छता से रोग हमेशा दूर रहता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई अभियान का संचालन किया गया। यह सफाई अभियान नगर पालिका हापुड़ के तत्वावधान में आयोजित था। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों से अपने-अपने कार्यालय को साफ करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि स्वच्छता से किसी भी प्रकार की बीमारियां नहीं आती हैं ।अतः सभी अधिकारी अपने कार्यालय को स्वच्छ बनाए रखें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त/ राजस्व संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधु, उप जिलाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497





























