ग्राम पंचायत गोहरा आलमगीरपुर में जिलाधिकारी ने लगाई जन चौपाल,इधर समस्या सुनी तो तुरन्त हुआ,लापरवाह कर्मचारी को मिली सस्पेंड की चेतावनी










ग्राम पंचायत गोहरा आलमगीरपुर में जिलाधिकारी ने लगाई जन चौपाल,इधर समस्या सुनी तो तुरन्त हुआ,लापरवाह कर्मचारी को मिली सस्पेंड की चेतावनी
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर नागरिको की समस्याओ के हल के लिए आज जिला प्रशासन खुद चल कर लोगों के द्वार पहुंच रहा है,जिसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे है।जनपद हापुड के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने मंगलवार को जन चौपाल का आयोजन विकासखंड सिंभावली के ग्राम पंचायत गोहरा आलमगीरपुर में किया।
जनचौपाल के दौरान शिकायतकर्ता आसमा ने बताया कि मुझे व मेरे परिवार में किसी को भी आज तक सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में कोई भी लाभ नहीं मिला है उन्होंने आवासीय योजना ग्रामीण के तहत मकान उपलब्ध कराए जाने हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध किया। जिला अधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए आवासीय योजना ग्रामीण के तहत जांच करते हुए योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले पीड़ितों की जो भी समस्या हो उसका जल्द से जल्द निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसी दौरान शिकायतकर्ता किरण देवी ने बताया निराश्रित पेंशन योजना के तहत मुझे अभी तक कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ है जबकि मेरे पति की सात वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है परंतु अभी तक मेरी पेंशन चालू नहीं की गई है। जिलाधिकारी को एक वृद्ध महिला द्वारा जानकारी दी गई की मेरी आयु 60 वर्ष पूर्ण हो चुकी है परंतु अभी तक वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है जन चौपाल में एक समस्या दिव्यांग की आई जिसमें दिव्यांग अनीता देवी पति ओंकार ने बताया कि मैं जन्म से विकलांग हूं तथा मैंने इस कई बार ग्राम सचिव से वार्ता की पर मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई है और नहीं मेरी अभी तक पेंशन बन पाई है। जिलाधिकारी ने ग्राम सचिव को निर्देश दिए कि यदि 48 घंटे के अंदर ग्रामीणों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करवा पाते हैं तो आपकी पोस्ट बनी रहेगी वरना आपको सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसी के साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिन लोगों की पेंशन रुक गई है या अभी तक चालू नहीं हुई है उनका गुणवत्तापूर्ण निरीक्षण कराकर दो दिनों के अंदर पेंशन चालू कर दी जाए। जिला अधिकारी ने ग्राम सचिव को यह भी निर्देश दिए की जो भी महिलाएं गांव में साफ सफाई कर रही हैं उन्हें स्वयं सहायता समूह की तरफ से जो भी वेतन दिया जा रहा है उसमें एक हजार रुपए की बढ़ोतरी उन महिलाओं की कार्य प्रणाली को देखते हुए की जाए । जिलाधिकारी ने चकबंदी को लेकर आई समस्या में संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए जल्द से जल्द चकबंदी की समस्या का निस्तारण कराया जाए। चकबंदी अधिकारी ने अवगत कराया की गांव में चकबंदी चल रही है पूर्व में कोई भी चकबंदी नहीं की गई है जल्द ही समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा l ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत में जो पंचायत भवन बना हुआ है उसमें कोई भी पंचायत सहायक उपलब्ध नहीं है इस पर जिलाधिकारी ने पंचायत भवन हेतु जल्द से जल्द पंचायत सहायक की तैनाती करने की मांग करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। इस दौरान रीता देवी पति महेंद्र द्वारा शिकायत की गई कि उनके दो बच्चे हैं दोनों ही विकलांग है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द जांच करते हुए इनका विकलांग प्रमाण पत्र जारी करना सुनिश्चित करें । जन चौपाल में विद्युत की समस्या को लेकर छोटू पुत्र जयप्रकाश ने बताया कि हमारी छत पर बिजली का खंभा गिर पड़ा है जिसकी कई बार मैंने एप्लीकेशन के माध्यम से शिकायत की परंतु अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द समस्या का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जन चौपाल में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा जो भी समस्याएं बताई गई है उनमें गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी , खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम सचिव को निर्देश दिए कि गांव में साफ सफाई, तालाब की साफ सफाई, पानी की टंकी का मरम्मत कार्य व जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर एसओसी चकबंदी के पेशकार को सस्पेंड करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। जन चौपाल के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत गोहरा में 2 हेक्टेयर में बने हुए तालाब एवं तारा पशु आहार का भी निरीक्षण किया गया। जन चौपाल के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216








  • Related Posts

    फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

    🔊 Listen to this फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हर्ष विहार कॉलोनी निवासी अनिल…

    Read more

    जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

    🔊 Listen to this जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढायाहापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):जैन धर्म के आठवें तीर्थकर भगवान चन्द्रप्रभु के मोक्ष कल्याणक पर श्री 1008 पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, मेरठ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

    फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

    जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

    जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

    अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

    अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

    हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

    हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

    हाफिजपुर: 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, खेतों में नग्न अवस्था में मिली किशोरी

    हाफिजपुर: 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, खेतों में नग्न अवस्था में मिली किशोरी

    वर्तमान ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर

    वर्तमान ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर
    error: Content is protected !!